देश की खबरें | फिनिशर होना कठिन काम है, 30 -40 रन को भी अर्धशतक मानता हूं : जितेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के फिनिशर जितेश शर्मा ने कहा कि निचले क्रम पर बल्लेबाजी से उनके लिये अपनी पारियों की अहमियत बढ गई है और अब वह 30 या 40 के स्कोर को भी अर्धशतक मानते हैं ।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के फिनिशर जितेश शर्मा ने कहा कि निचले क्रम पर बल्लेबाजी से उनके लिये अपनी पारियों की अहमियत बढ गई है और अब वह 30 या 40 के स्कोर को भी अर्धशतक मानते हैं ।

जितेश आईपीएल 2025 में अक्सर छठे नंबर पर उतर रहे हैं । उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ दिन पहले मिली जीत में 19 गेंद में 40 रन बनाये थे ।

उन्होंने आरसीबी बोल्ड डायरीज के ताजा एपिसोड में कहा ,‘‘ अब हर कोई फिनिशर ही है । लेकिन छठे सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है क्योंकि जब से फिनिशर की भूमिका निभा रहा हूं, मैने अर्धशतक नहीं लगाया है । पहले मैं अर्धशतक और शतक लगाता था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ कोई भी उपलब्धि हासिल करने पर बल्ला उठाना अच्छा लगता था । लेकिन जब से फिनिशर बना हूं , अर्धशतक भी नहीं लगाया । 30 रन, 20 गेंद , 40 रन ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अब ये स्कोर ही पचास के जैसे हैं । अगर आप 30 गेंद में 60 या 70 रन बना रहे हैं तो यह शतक जैसा है । मैं खुश हूं अगर टीम जीत रही है तो ।’’

जितेश ने कहा कि विकेटकीपर होने से उन्हें पिच और विरोधी बल्लेबाज को बेहतर समझने में मदद मिलती है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आपका दिमाग थक जाता है । फायदा यह है कि आप वहां से खेल पर नियंत्रण कर सकते हैं । आपको पता चल जाता है कि आपकी टीम के गेंदबाज इस विकेट पर क्या कर सकते हैं। आप दूसरी टीम के बल्लेबाजों को भांप सकते हैं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू