देश की खबरें | साबित हो गया कि कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए थे तीनों कृषि कानून: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि यह बात अब साबित हो चुकी है कि केंद्र सरकार कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए तीनों कृषि कानून लेकर आई थी।

नयी दिल्ली, 21 अगस्त कांग्रेस ने सोमवार को एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि यह बात अब साबित हो चुकी है कि केंद्र सरकार कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए तीनों कृषि कानून लेकर आई थी।

पार्टी के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने यह आरोप भी लगाया कि सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

किसानों के एक साल तक चले आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने 2021 के आखिर में तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला किया था। बाद में संसद के माध्यम से तीनों कानूनों को निरस्त कर दिया गया था।

हुड्डा ने एक खबर हवाला देते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने कहा था कि मोदी सरकार तीनों कृषि कानून किसानों के हक के लिए नहीं, बल्कि कुछ पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए लेकर आई थी। हमारी ये बात इस रिपोर्ट से साबित हो गई।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भारतीय मूल के एक अमेरिकी व्यक्ति की सलाह पर तीनों कृषि कानून लाए गए थे, जिसने कहा था कि खेती प्रबंधन कंपनी, प्रसंस्करण और पैकेजिंग कंपनी तथा विपणन कंपनी बनाई जाए।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘जब सरकार के पास दलवाई समिति की तीन हजार पन्ने की रिपोर्ट मौजूद थी, तो नियमों को दरकिनार कर एक व्यक्ति की बात क्यों सुनी गई?’’

हुड्डा ने आरोप लगाया कि किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और आंदोलन के समय किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड