देश की खबरें | टिपरा मोथा की ओर से उठाए गए मुद्दों को हल करने की आवश्यकता : हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि टिपरा मोथा द्वारा उठाए गए मुद्दों को केंद्र और त्रिपुरा की नई सरकार द्वारा हल करने की आवश्यकता है।

अगरतला, चार मार्च असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि टिपरा मोथा द्वारा उठाए गए मुद्दों को केंद्र और त्रिपुरा की नई सरकार द्वारा हल करने की आवश्यकता है।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यहां पहुंचने के बाद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोगों के विश्वास की पुन: पुष्टि करते हैं।

उन्होंने कहा, “भाजपा का मानना है कि त्रिपुरा आज की तरह बना रहेगा, लेकिन टिपरा मोथा द्वारा उठाए गए मुद्दों को भी हल करने की आवश्यकता है। मुझे उम्मीद है कि नई सरकार निश्चित रूप से शिकायतों को सुनेगी। चुनाव खत्म हो गए हैं। साथ काम करने में कोई बुराई नहीं है। मूल निवासियों से संबंधित मुद्दों को बैठकर सुना जा सकता है।”

त्रिपुरा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी टिपरा मोथा ने सरकार में शामिल होने के भाजपा के प्रस्ताव को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि इसके लिए ‘ग्रेटर तिपरालैंड’ पर लिखित आश्वासन की आवश्यकता है।

शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे काम के कारण मिजोरम को छोड़कर सभी पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा आगे चल रही है।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में शपथ ग्रहण समारोह आठ मार्च को होगा जबकि मेघालय और नगालैंड में सात मार्च को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान