देश की खबरें | इसरो-नासा के उपग्रह निसार को 2022 तक प्रक्षेपित किया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार (निसार) को 2022 तक प्रक्षेपित किए जाने की उम्मीद है। भारत और अमेरिका ने अंतरिक्ष स्थिति जागरूकता सूचना साझा करने का निर्णय किया है जो सुरक्षित एवं स्थायी अंतरिक्ष वातावरण की स्थितियां तैयार करने के प्रयास को गति देगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार (निसार) को 2022 तक प्रक्षेपित किए जाने की उम्मीद है। भारत और अमेरिका ने अंतरिक्ष स्थिति जागरूकता सूचना साझा करने का निर्णय किया है जो सुरक्षित एवं स्थायी अंतरिक्ष वातावरण की स्थितियां तैयार करने के प्रयास को गति देगा।

दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका अंतरिक्ष वार्ता को जारी रखने की इच्छा जताई। साथ ही अंतरिक्ष रक्षा सहयोग के क्षेत्र में संभावना पर चर्चा भी की गई।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘पद्मावत’ का विरोध करने वालों पर दर्ज केस वापस लेने का किया ऐलान: 27 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके अमेरिकी समकक्ष माइकल आर. पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क टी. एस्पर के बीच ‘टू प्लस टू’ सामरिक वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया है, ‘‘...मंत्रियों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के बीच जारी सहयोग की भी प्रशंसा की। इसमें नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार (निसार) उग्रह के 2022 में प्रक्षेपण पर भी चर्चा हुई।’’

दोनों देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों ने 2014 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था कि निसार मिशन को साथ मिलकर विकसित किया जाएगा एवं उसका प्रक्षेपण किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Uttarakhand: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को हाई कोर्ट से झटका, CBI करेगी करप्शन के आरोपों की जांच.

इसने कहा, ‘‘मंत्रियों ने अंतरिक्ष स्थिति जागरूकता सूचना को भी साझा करने पर बल दिया जिससे सुरक्षित एवं स्थायी अंतरिक्ष वातावरण तैयार करने के प्रयासों को गति दी जा सके।’’

संयुक्त बयान में बताया गया कि मंत्रियों ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और अमेरिका के राष्ट्रीय समुद्री एवं वातावरण प्रशासन के बीच पृथ्वी विज्ञान में तकनीकी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर का स्वागत किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट