विदेश की खबरें | इजराइल के प्रमुख शांति वार्ताकार उरी साविर का 69 साल की उम्र में निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. खबरों में कहा गया है कि उनका निधन शुक्रवार को हुआ। हालांकि, उनके निधन का कोई कारण नहीं बताया गया है।

खबरों में कहा गया है कि उनका निधन शुक्रवार को हुआ। हालांकि, उनके निधन का कोई कारण नहीं बताया गया है।

इजराइल के विदेश मंत्रालय के निदेशक के रूप में साविर ने 1993 में फलस्तीनियों के साथ अंतरिम समझौतों पर बातचीत करने के लिए देश के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। इसे ओस्लो समझौते के रूप में जाना जाता है।

इस समझौते के बाद फलस्तीनी प्राधिकरण बना और फलस्तीनी क्षेत्र में स्व-शासन वाले इलाके की स्थापना हुयी।

वह हमेशा स्वयं को क्षेत्र में ‘‘अंतिम आशावादी’’ के रूप में पेश करते थे और फलस्तीन के अपने पुराने समकक्षों के संपर्क में रहे।

उन्होंने फेसबुक पर एक समूह ‘‘याला यंग लीडर्स’’ भी बनाया था, जिसने इजराइल और अरब के युवा नेताओं को एक साथ लाने का काम किया और शांति एवं सह-अस्तित्व के बारे में ऑनलाइन चर्चा की।

इस समूह के आठ लाख से अधिक फॉलोअर हैं।

इजराइल के विदेश मंत्री येर लापिद ने कहा कि साविर ने एक अलग तरह के पश्चिम एशिया के लिये प्रयास किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘‘इजराइल के लिए उनका योगदान जबरदस्त है और इसे आज के समय में भी महसूस किया जाता है।’’

साविर इजराइल के पूर्व नेता शिमोन पेरेज के विश्वस्त सलहाकार भी थे। साविर ने इजराइल के संसद सदस्य के तौर पर भी अपनी सेवायें दी थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें