विदेश की खबरें | वेस्ट बैंक में इजराइली सैनिकों ने एक फलस्तीनी को गोली मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइली सेना ने कहा कि मारा गया शख्स लोहे की छड़ लहराता हुआ सैनिकों के पास आ गया था।

इजराइली सेना ने कहा कि मारा गया शख्स लोहे की छड़ लहराता हुआ सैनिकों के पास आ गया था।

शादी उमर (41) को बेता कस्बे के पास गोली मारी गई जहां के निवासियों ने अनधिकृत इजराइली चौकी के खिलाफ कई हफ्तों तक प्रदर्शन किया था।

इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि ओमर हाथ में लोहे की छड़ लिए तेजी से इजराइली सैनिकों की तरफ बढ़ रहा था। उसने कहा कि चेतावनी स्वरूप गोली चलाए जाने के बाद भी वह शख्स आगे बढ़ता रहा और उसे फिर गोली मार दी गई।

एवियातर चौकी के पास के गांवों से फलस्तीनियों ने कहा कि चौकी उनकी जमीन पर बनाई गई और उन्हें डर है कि यह बड़ी बसावटों के साथ न मिला लिया जाए।

पिछले महीने चौकी स्थापित करने के खिलाफ लगभग हर दिन प्रदर्शन हुए थे जिसमें प्रदर्शनकारियों ने इजराइली सैनिकों पर पथराव किया था और उसने जवाब में आंसू गैस और गोलियां दागी थी। झड़पों में कम से कम चार प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें