इजराइल के वैज्ञानिक को कोरोना परिवार के वायरसों के लिए वैक्सीन डिजाइन का पेटेंट मिला
विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
तेल अवीव, 20 अप्रैल तेल अवीव विश्वविद्यालय के एक इजराइली वैज्ञानिक को कोरोना परिवार के वायरसों के लिए टीका डिजाइन का अमेरिकी पेटेंट मिला है।
विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
यह पेटेंट ‘यूनाटेड स्टेट्स पेटेंट एडं ट्रेडमार्क ऑफिस’ ने प्रदान किया है।
यह टीका विश्वविद्यालय के जॉर्ज एस वाइज फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज में स्कूल ऑफ मॉलिक्यूलर सेल बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी के प्रोफेसर जोनाथन गेर्शोनी ने प्रस्तावित की है।
बयान में कहा गया है कि दवा के विकास में अभी कई माह लग सकते हैं। इसके बाद इसके क्लीनिकल ट्रायल का चरण शुरू होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

