इजराइली राष्ट्रपति ने नेतन्याहू को सरकार गठन का जिम्मा सौंपा
इससे पहले संसद ने नेतन्याहू की लिकुड और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी पूर्व सैन्य प्रमुख बेन्नी गैंट्ज की ब्लू एंड व्हाइट पार्टियों के बीच सत्ता साझेदारी के समझौते को मंजूरी दी थी।
यरुशलम, आठ मई इजराइल के राष्ट्रपति ने नयी एकता सरकार के गठन का जिम्मा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सौंप दिया है।
इससे पहले संसद ने नेतन्याहू की लिकुड और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी पूर्व सैन्य प्रमुख बेन्नी गैंट्ज की ब्लू एंड व्हाइट पार्टियों के बीच सत्ता साझेदारी के समझौते को मंजूरी दी थी।
इजराइल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू कम से कम 18 और महीनों तक इजराइली राजनीति के शीर्ष पर बने रहेंगे। उन पर तीन अलग मामलों में घूसखोरी, धोखाधड़ी और विश्वास हनन के आरोप हैं।
राष्ट्रपति रूवन रिवलिन ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इजराइल के पास जल्द ही एक सरकार होगी जो हमारे सामने पेश आ रही जटिल चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटेगी।’’
नेतन्याहू के गैंट्ज के साथ सत्ता साझेदारी का समझौता करने में सफलता मिलने पर नयी सरकार के अगले हफ्ते तक शपथ लेने की संभावना है।
नेतन्याहू पहले 18 महीनों तक सरकार का नेतृत्व करने के बाद इसकी कमान गैंट्ज को सौंपेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

