एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू पेसमेकर लगवाने के लिए अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेतन्याहू की ‘विवादास्पद न्यायिक सुधार योजना’ को लेकर इजराइल में जारी व्यापक विरोध-प्रदर्शन के बीच उनके अस्वस्थ होने से देश में उथल-पुथल बढ़ गई है।

विदेश की खबरें | इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू पेसमेकर लगवाने के लिए अस्पताल में भर्ती
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नेतन्याहू की ‘विवादास्पद न्यायिक सुधार योजना’ को लेकर इजराइल में जारी व्यापक विरोध-प्रदर्शन के बीच उनके अस्वस्थ होने से देश में उथल-पुथल बढ़ गई है।

नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि नेतन्याहू को बेहोश करने की दवा दी जाएगी और उनकी सर्जरी एवं इलाज प्रक्रिया के दौरान इजराइल के उपप्रधानमंत्री तथा विधि मंत्री यारिव लेविन उनकी जगह प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाएंगे।

पेसमेकर हृदयगति को नियमित रखने में मदद करता है।

इससे पहले नेतन्याहू ने आधी रात के बाद एक वीडियो रिकॉर्ड करके संक्षिप्त बयान दिया कि वह ‘बहुत अच्छा महसूस’ कर रहे हैं और अस्पताल से छुट्टी मिलते ही न्यायिक बदलाव की अपनी योजना को आगे बढ़ाएंगे।

एक सप्ताह पहले भी नेतन्याहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्होंने कहा था कि उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी। इस घोषणा से पहले इजराइल में न्यायिक सुधार योजना के खिलाफ देश में अब तक के सबसे व्यापक विरोध-प्रदर्शन हुए थे। इस योजना संबंधी विधेयक पर सोमवार को मतदान होने की संभावना है।

नेतन्याहू और उनके धुर दक्षिणपंथी सहयोगियों ने पदभार ग्रहण करने के कुछ दिनों बाद जनवरी में इस योजना की घोषणा की थी। उनका दावा है कि अनिर्वाचित न्यायाधीशों की अत्यधिक शक्तियों पर अंकुश लगाने के लिए इसकी आवश्यकता है।

आलोचकों का आरोप है कि यह योजना देश में शक्ति संतुलन की व्यवस्था को बिगाड़ देगी और उसे निरंकुश शासन की ओर ले जाएगी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी नेतन्याहू से इस योजना को रोकने और व्यापक स्तर पर सहमति कायम करने का अनुरोध किया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2023 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).