विदेश की खबरें | इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में तीन वांछित फलस्तीनियों को मार गिराया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नेबलस (वेस्ट बैंक), चार मई (एपी) इजरायली सैनिकों ने बृहस्पतिवार को अपने नागरिकों पर हुए एक घातक हमले में वांछित तीन फलस्तीनियों को मार गिराया। इजरायल की सेना ने यह जानकारी दी।

सेना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों ने तड़के नेबलस में प्रवेश किया और एक अपार्टमेंट पर छापा मारा, जहां सभी वांछित मौजूद थे।

बयान के अनुसार, सैनिकों और संदिग्धों के बीच हुई गोलीबारी में तीनों वांछित की मौत हो गई।

सेना का आरोप है कि पिछले महीने वेस्ट बैंक स्थित बस्ती के पास एक कार पर हुए हमले में इन लोगों का लोगों का हाथ था। इस हमले में एक ब्रिटिश-इजरायली मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई थी।

बयान के मुताबिक, मारे गए लोगों में से दो की पहचान हसन कटनानी और माएद मिस्त्री के रूप में हुई है दोनों आतंकवादी संगठन 'हमास' के सदस्य थे। जबकि तीसरे शख्स की पहचान इब्राहिम हुरा के रूप में हुई। हुरा ने अन्य संदिग्धों की सहायता की थी।

हालांकि, फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमले में तीन लोगों की मौत हुई हैं, लेकिन मारे गए लोगों की तुरंत पहचान नहीं हो पाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)