एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इजराइली कैबिनेट ने हमास के साथ युद्धविराम को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइली सरकार ने कहा कि समझौते के तहत हमास गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए लगभग 240 बंधकों में से 50 को चार दिन में रिहा करेगा।

विदेश की खबरें | इजराइली कैबिनेट ने हमास के साथ युद्धविराम को मंजूरी दी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजराइली सरकार ने कहा कि समझौते के तहत हमास गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए लगभग 240 बंधकों में से 50 को चार दिन में रिहा करेगा।

सरकार ने कहा कि पहले बच्चों और महिलाओं को रिहा किया जाएगा। बुधवार सुबह कैबिनेट में मतदान से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध विराम समाप्त होने के बाद इजराइल हमास पर आक्रामक रुख फिर से शुरू करेगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युद्धविराम कब से लागू होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम युद्ध में हैं और हम युद्ध जारी रखेंगे। अपना लक्ष्य हासिल करने तक हम रुकेंगे नहीं।’’

इजराइल ने कहा है कि जब तक वह हमास के सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट नहीं कर देता और सभी बंधकों रिहा नहीं करा लेता तब तक युद्ध जारी रखेगा।

नेतन्याहू ने कहा कि युद्धविराम के दौरान खुफिया प्रयास जारी रहेंगे जिससे सेना को अगले चरण की लड़ाई के लिए तैयार होने का अवसर मिलेगा।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजराइल के हवाई और जमीनी हमलों में 11,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं और 2,700 से अधिक लापता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).