एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इजराइली सेना ने गाजा में महिला सैनिक को मुक्त कराया; नेतन्याहू संघर्ष विराम के के पक्ष में नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसके साथ ही इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संघर्ष विराम के आह्वान को मानने से इनकार कर दिया। इजराइली बलों के हवाई हमलों के जरिये उन अस्पतालों के आसपास के क्षेत्र को भी निशाना बनाया गया, जहां हजारों फलस्तीनी घायल शरण लिये हुये हैं।

विदेश की खबरें | इजराइली सेना ने गाजा में महिला सैनिक को मुक्त कराया; नेतन्याहू संघर्ष विराम के के पक्ष में नहीं
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इसके साथ ही इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संघर्ष विराम के आह्वान को मानने से इनकार कर दिया। इजराइली बलों के हवाई हमलों के जरिये उन अस्पतालों के आसपास के क्षेत्र को भी निशाना बनाया गया, जहां हजारों फलस्तीनी घायल शरण लिये हुये हैं।

इजराइली सेना ने बताया कि सात अक्टूबर को हमास के उग्रवादियों द्वारा घुसपैठ के दौरान बंदी बनाई गई एक महिला सैनिक को गाजा में मुक्त करा लिया गया। दो सप्ताह से अधिक समय से चल रहे इस संघर्ष के दौरान ऐसा पहली बार हुआ है।

सेना ने एक बयान में कहा कि सैनिक ओरी मेगिडिश की चिकित्सीय जांच की गई, जिसमें वह स्वस्थ पाई गई हैं । उन्होंने अपने परिवार से भी मुलाकात की।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ओरी मेगिडिश की घर वापसी पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि इजराइली सेना की यह ‘‘कामयाबी सभी बंधकों को मुक्त कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’

उन्होंने बंदियों की रिहाई या युद्ध समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम के आह्वान को भी मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह करना मुश्किल है तथा अभी लंबे समय तक यही स्थिति रहेगी।

नेतन्याहू ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘संघर्ष विराम का आह्वान करना इजराइल के लिए हमास के सामने आत्मसमर्पण करने के बराबर है। ऐसा कभी नहीं होगा। ’’

माना जा रहा है कि हमास और अन्य चरमपंथी समूहों ने पुरुष, महिलाओ और बच्चों सहित लगभग 240 लोगों को बंदी बनाया हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2023 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).