विदेश की खबरें | इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के उपनगरों पर किया मिसाइल हमला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सीरिया की सरकारी मीडिया ने यह खबर दी। हालांकि खबर में तत्काल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
सीरिया की सरकारी मीडिया ने यह खबर दी। हालांकि खबर में तत्काल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने बताया कि सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने कुछ मिसाइलों को उनके निर्धारित लक्ष्य भेदने से पहले ही गिरा दिया।
‘सना’ की खबर के अनुसार कुछ मिसाइलों को पड़ोसी लेबनान से गुजर रहे इजराइली युद्धक विमानों से दागा गया।
ब्रिटेन की ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि इजराइल ने दमिश्क के पास सैन्य चौकियों को निशाना बनाया। हालांकि इस बारे में उसने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
लेबनान के आतंकवादी संगठन हिज्बुल्ला के ‘अल-मनार टीवी’ ने बताया कि सीरियाई वायु रक्षा की एक मिसाइल लेबनान-सीरिया सीमा पर गिरी, जिसकी गूंज दक्षिणी लेबनान तक सुनाई दी।
इजराइल ने सीरिया में ईरान से संबंधित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर पिछले कई वर्षों में सैकड़ों हमले किये हैं, लेकिन दुर्लभ ही इनकी जिम्मेदारी लेता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

