विदेश की खबरें | इज़राइल ने गाजा की ओर से रॉकेट हमले के बाद हवाई हमले किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इज़राइल की सेना ने यह जानकारी दी।

इज़राइल की सेना ने यह जानकारी दी।

हमले में किसी के हताहत होने या कोई बड़ा नुकसान होने की अभी कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के रेल मंत्री Sheikh Rasheed ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी, बोले असम तक है टारगेट, मुसलामनों को नहीं होगा नुकसान.

सेना ने कहा, ‘‘ भूमिगत निर्माण और सुरंग निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कंक्रीट निर्माण स्थल पर हमला किया गया, जो हमास से संबंधित है।’’

गाजा से विस्फोटक भरे गुब्बारों को इज़राइल की तरफ भेजने के बाद से हाल ही में क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: बराक ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया था, इसलिए मैं राष्ट्रपति बना.

विस्फोटक गुब्बारे छोड़े जाने पर जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़राइल की सेना ने गाजा पट्टी के चरमपंथी संगठन हमास के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे।

हमास द्वारा 2007 में गाजा पर नियंत्रण के बाद से अब तक इज़राइल और हमास के बीच विवाद जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\