इजराइल को नवंबर में हुए समझौते के तहत रविवार तक देश से अपनी वापसी पूरी करनी है। हिजबुल्ला चरपंथी लितानी नदी के उत्तर में वापस जाने वाले हैं और लेबनानी सशस्त्र बल संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के साथ दक्षिणी लेबनान में ‘बफर जोन’ में गश्त करेंगे।
नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि संघर्ष विराम इस समझ पर आधारित है कि वापसी की प्रक्रिया संभवतः 60 दिनों के बाद भी जारी रह सकती है।
बयान में कहा गया है कि लेबनानी सरकार ने अभी तक समझौते को ‘पूरी तरह से लागू’ नहीं किया है, लेबनानी सैनिकों की तैनाती इसका एक स्पष्ट संदर्भ है।
इजराइली अधिकारियों ने हाल के दिनों में अमेरिका के साथ बातचीत की है, जिसने समझौता कराया था।
नेतन्याहू के बयान पर लेबनान या हिजबुल्ला की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY