विदेश की खबरें | इजराइल संघर्ष विराम के लिए अमेरिका समर्थित प्रस्ताव से सहमत, हमास भी ऐसा करे: ब्लिंकन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या इजराइल ने चरमपंथी समूह द्वारा जताई गई चिंताओं पर ध्यान दिया है या नहीं।
हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या इजराइल ने चरमपंथी समूह द्वारा जताई गई चिंताओं पर ध्यान दिया है या नहीं।
दिन में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ ढाई घंटे की बैठक के बाद ब्लिंकन का यह बयान आया है और मंगलवार को उनके मिस्र की यात्रा पर जाने की उम्मीद है।
अमेरिका, मिस्र और कतर ने समझौता कराने के लिए कई महीने प्रयास किए, लेकिन वार्ता में बार-बार गतिरोध आते रहे।
उन्होंने यह नहीं बताया कि इस समझौता प्रस्ताव में गाजा के अंदर दो रणनीतिक गलियारों पर नियंत्रण की इजराइल की मांगों को माना गया है या नहीं। इस बारे में हमास ने कहा कि यह वार्ता शुरू ही नहीं हो पाई है।
ब्लिंकन ने कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ एक बेहद सकारात्मक बैठक में उन्होंने प्रस्ताव का समर्थन किया।’’
उन्होंने कहा कि हमास का भी इस पर सहमत होना महत्वपूर्ण है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)