एजेंसी न्यूज

ISIS Module Case: एनआईए ने छह आरोपियों के खिलाफ 400 पृष्ठों का आरोपपत्र दायर किया

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस के इशारे पर भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने से संबंधित एक मामले में बृहस्पतिवार को छह लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।

ISIS Module Case: एनआईए ने छह आरोपियों के खिलाफ 400 पृष्ठों का आरोपपत्र दायर किया
(Photo : X0

मुंबई, 28 दिसंबर: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस के इशारे पर भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने से संबंधित एक मामले में बृहस्पतिवार को छह लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया. एजेंसी ने आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में महाराष्ट्र में छापों के दौरान छह आरोपियों को जुलाई में पकड़ा था.

आरोपपत्र विशेष एनआईए न्यायाधीश ए के लाहोटी की अदालत में दायर किया गया, जिसमें 16 संरक्षित गवाह हैं. एनआईए के अनुसार, आरोपियों के कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट के साथ संबंध थे और वे युवाओं को आतंकवादी संगठन के भारत विरोधी एजेंडे का प्रचार करने के लिए आकर्षित करने की कोशिश कर रहे थे.

एजेंसी ने कहा कि उसने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आतंकवादी संगठन से जुड़े दस्तावेजों सहित अहम सामग्री जब्त की है, और आरोपियों के घरों की तलाशी के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट भी मिले थे. केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि जब्त सामग्री से स्पष्ट खुलासा होता है कि आरोपियों के आईएसआईएस के साथ मजबूत संबंध थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).