एजेंसी न्यूज

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने कहा- हम किसी भी तरह के हालात में खेलने को तैयार

ईशान ने सकारात्मक सोच रखने की जरूरत पर जोर दिया. सुपरकिंग्स की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि मुंबई की टीम छठे स्थान पर चल रही है. इस बीच सुपरकिंग्स के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की प्रशंसा की और कहा कि स्क्वायर शॉट खेलने की उनकी क्षमता अच्छी है.

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने कहा- हम किसी भी तरह के हालात में खेलने को तैयार
ईशान किशन (Photo Credit: Twitter)

चेन्नई: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से भिड़ने से पहले शुक्रवार को कहा कि वे किसी भी की परिस्थितियों में खेलने को तैयार हैं. ईशान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां, जाहिर है कि यह मेरा फैसला नहीं है, मुझे लगता है कि प्रबंधन तय करेगा कि क्या करना है (हम बल्लेबाजी चुननी है या गेंदबाजी) लेकिन हमारा इरादा बहुत स्पष्ट है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे कि अगर गेंद मारने वाली है तो हम शॉट मारेंगे क्योंकि आप जानते हैं टी20 क्रिकेट में एक या दो अच्छे ओवर की ही जरूरत होती है. हम जानते हैं कि उनके पास बहुत सारे स्पिनर हैं क्योंकि हम इतने साल आईपीएल में खेले हैं और हमें पता है कि विशेषकर चेन्नई में विकेट कैसा होगा इसलिए हम किसी भी तरह के हालात के लिए तैयार हैं.’’ RR vs GT, IPL 2023 Match 48 Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज जोस बटलर लौटे पवेलियन

उन्होंने अच्छी शुरुआत के महत्व पर भी जोर दिया. ईशान ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जब आप इतने बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो यह बहुत महत्वपूर्ण होता है, आपको एक अच्छी शुरुआत की आवश्यकता होती है. आपको पावरप्ले के आपके पक्ष में होने की जरूरत होती है.’’

ईशान ने सकारात्मक सोच रखने की जरूरत पर जोर दिया. सुपरकिंग्स की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि मुंबई की टीम छठे स्थान पर चल रही है. इस बीच सुपरकिंग्स के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की प्रशंसा की और कहा कि स्क्वायर शॉट खेलने की उनकी क्षमता अच्छी है. उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुमुखी, उसे खाली गेंद फेंकना काफी मुश्किल होता है और वह खेल को लेकर काफी जागरूक है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2023 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).