देश की खबरें | सिंचाई परियोजनाएं पूरी की जाएं: राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को हिंगोली में कहा कि मुआवजे को लेकर विवादों के कारण जिन सिंचाई योजनाओं में देरी हुई है, उन्हें जल्द पूरा किया जाए और वह संबंधित मंत्री के समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे।

औरंगाबाद, छह अगस्त महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को हिंगोली में कहा कि मुआवजे को लेकर विवादों के कारण जिन सिंचाई योजनाओं में देरी हुई है, उन्हें जल्द पूरा किया जाए और वह संबंधित मंत्री के समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे।

कोश्यारी मराठवाड़ा क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने हिंगोली जिले में अधिकारियों से मिलने और सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बात की।

उनका दौरा बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। उनका दौरा और स्थानीय अधिकारियों के साथ निर्धारित बैठकें उस समय आलोचनाओं के घेरे में आ गईं, जब सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी दल राकांपा ने उन पर राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण करने का आरोप लगाया।

कोश्यारी ने संवाददाताओं से कहा, "संविधान ने मुझे विकास बोर्डों का प्रमुख बनाया है। मैंने संबंधित अधिकारियों से सिंचाई और पेयजल योजनाओं के बारे में पूछा। इन मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकारों के साथ बातचीत करते समय यह मददगार होगा।"

उन्होंने कहा कि हिंगोली जिले में केवल 25 प्रतिशत भूमि सिंचित है।

उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार से कहेंगे कि मुआवजे के मुद्दों के कारण अधूरी पड़ी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान