देश की खबरें | लोहा फैक्टरी में विस्फोट, पांच मजदूर झुलसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के गांव जाऊ के समीप एक लोहे के फैक्टरी में विस्फोट होने से पांच मजदूर झुलस गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हाथरस (उप्र), 20 नवम्बर जिले के गांव जाऊ के समीप एक लोहे के फैक्टरी में विस्फोट होने से पांच मजदूर झुलस गए।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे फैक्टरी के मैनेजर ने घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा है ।

यह भी पढ़े | भूटान के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने के आश्वासन के लिए हम आपके और सरकार के आभारी हैं- भूटान के प्रधान मंत्री लोटे त्सरिंग: 20 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बृहस्पतिवार को लोहा फैक्टरी श्री महाकाल कॉनकास्ट प्राइवेट लिमिटेड इनायतपुर में भट्टी में विस्फोट हुआ था।

सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित चौकी प्रभारी सत्यभान सिंह थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह के साथ फैक्टरी में पहुंच गए। कुछ देर में फैक्टरी के मैनेजर भी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़े | Love Jihad Law: यूपी की योगी सरकार जल्द लाएगी लव जिहाद पर सख्त कानून, गृह मंत्रालय ने कानून मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव.

थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह को घटना की जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नगला रति स्थित एक फैक्टरी में हुए हादसे में पांच मजदूरों के झुलसने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि घायलों को फैक्टरी संचालक मुदित गर्ग ने अलीगढ़ के अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है। फैक्टरी में अनियमितता की जांच कराई जा रही है।अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now