जरुरी जानकारी | सूचीबद्धता के दिन शुरुआती कारोबार में आईआरएफसी का शेयर चार प्रतिशत गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रेल वित्त निगम लिमिटेड (आईआरएफसी) के शेयर ने शुक्रवार को बाजार में पदार्पण किया। हालांकि इसने कारोबार की सुस्त शुरुआत की और 26 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी भारतीय रेल वित्त निगम लिमिटेड (आईआरएफसी) के शेयर ने शुक्रवार को बाजार में पदार्पण किया। हालांकि इसने कारोबार की सुस्त शुरुआत की और 26 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य की तुलना में 3.84 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए 25 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 6.53 प्रतिशत गिरकर 24.30 रुपये पर आ गया।

इसी तरह एनएसई पर यह 4.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24.90 रुपये पर शुरू हुआ।

बीएसई में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 32,605.92 करोड़ रुपये रहा।

आईआरएफसी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को इस महीने की शुरुआत में 3.49 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिये मूल्य दायरा 25-26 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

यह कंपनी घरेलू और विदेशी बाजारों से धन जुटाने के लिये भारतीय रेलवे की एक समर्पित वित्तपोषण इकाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी