खेल की खबरें | आयरलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट पारी में अपना सर्वोच्च स्कोर 492 रन बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बल्लेबाजी के लिए माकूल परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए आयरलैंड के बल्लेबाजों को श्रीलंका के गेंदबाजों के खिलाफ कोई खास परेशानी नहीं हुई। टेस्ट क्रिकेट की पारी में यह टीम का सर्वोच्च स्कोर है। आयरलैंड ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ डबलिन में 2018 में दूसरी पारी में 339 रन बनाये थे।

बल्लेबाजी के लिए माकूल परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए आयरलैंड के बल्लेबाजों को श्रीलंका के गेंदबाजों के खिलाफ कोई खास परेशानी नहीं हुई। टेस्ट क्रिकेट की पारी में यह टीम का सर्वोच्च स्कोर है। आयरलैंड ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ डबलिन में 2018 में दूसरी पारी में 339 रन बनाये थे।

स्टर्लिंग और कैंफर को विकेटकीपर लोर्कन टकर का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 106 गेंद की पारी में 80 रन का योगदान दिया।

आयरलैंड ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 319 रन से की। कैंफर और टकर ने पांचवें विकेट के लिए 99 रन जोड़े। इस साझेदारी को विश्वा फर्नांडो ने तोड़ा।

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आये स्टर्लिंग ने अपनी पारी 74 रन के आगे से शुरू की। वह सोमवार को इसी स्कोर पर मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए थे।

स्टर्लिंग दिन के पहले सत्र में विश्व फर्नांडो पर छक्के के साथ अपना शतक पूरा करने के बाद इसी गेंदबाज का शिकार बने। उन्होंने 181 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाये।

स्टर्लिंग और कैंफर ने छठे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। कैंफर को इसके बाद एंडी मैकब्राइन (35 रन) का अच्छा साथ मिला और दोनों ने सातवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 474 तक पहुंचाया। इसके चार रन के बाद कैंफर भी पवेलियन चलते बने। उन्होंने पांच घंटे से अधिक तक चली 229 गेंद की मैराथन पारी में 15 चौके और दो छक्के लगाये।

स्टर्लिंग और कैंफर से पहले आयरलैंड के लिए केविन ओ ब्रायन और टकर ने ही शतक लगाये है।

श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने 174 रन देकर पांच विकेट चटकाये। विश्वा और असिथा को दो-दो सफलता मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\