खेल की खबरें | आयरलैंड ने पहले टी20 में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 168 रन बनाए थे। जॉर्ज डॉकरेल ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विजयी चौका लगाया जिससे आयरलैंड तीन विकेट पर 171 रन पर पहुंचा।
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 168 रन बनाए थे। जॉर्ज डॉकरेल ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विजयी चौका लगाया जिससे आयरलैंड तीन विकेट पर 171 रन पर पहुंचा।
अफगानिस्तान ने अंतिम दो ओवरों में 30 रन बनाए जिसमें इब्राहिम जादरान के 18 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 29 रन शामिल है।
लेकिन आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग (29 गेंदों में 31 रन) और कप्तान एंड्रयू बालबिर्नी (38 गेंदों पर 51 रन) ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 61 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।
विकेटकीपर बल्लेबाज लोरकान टकर ने 32 गेंदों पर 50 रन बनाकर आयरलैंड को अच्छी स्थिति में बनाए रखा। हैरी टकर (नाबाद 25) और डॉकरेल (नाबाद 10) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
इससे पहले डॉकरेल ने सात रन देकर दो जबकि बैरी मैकार्थी ने 34 रन देकर तीन विकेट लिये। अफगानिस्तान की तरफ से उस्मान गनी ने 42 गेंदों पर 59 रन बनाए जिसमें दो छक्के और छह चौके शामिल हैं।
पांच मैचों की इस श्रृंखला का दूसरा मैच गुरुवार को खेला जाएगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)