खुली नहीं आईआरसीटीसी की वेबसाइट, 15 विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग अब शाम छह बजे से
जमात

नयी दिल्ली, 11 मई आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सोमवार शाम चार बजे से 12 मई से चलने वाली 15 विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू होनी थी लेकिन लगता है कि अधिक लोड के कारण बुकिंग शुरू नहीं हो सकी।

रेलवे ने कहा कि बुकिंग अब शाम छह बजे से शुरू होगी।

वेबसाइट नहीं खुल पाने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन सूत्रों ने कहा, ‘‘वेबसाइट क्रेश नहीं हुई है, बल्कि डेटा अपलोड किया जा रहा है।’’

उन्होंने यात्रियों से प्रतीक्षा करने का अनुरोध किया है।

कुछ समय पहले तक आईआरसीटीसी की वेबसाइट का होमपेज भी नहीं खुल पा रहा था।

रेलवे शाम चार बजे तक 15 विशेष ट्रेनों की सूची और उनके प्रस्थान समय की जानकारी भी जारी नहीं कर पाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)