जरुरी जानकारी | आईआरसीटीसी की बिक्री पेशकश समाप्त, सरकार को मिलेंगे 4,374 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम आईआरसीटीसी में सरकारी हिस्सेदारी की खुली बिक्री पेशकश से सरकार को 4,374 करोड़ रुपये प्राप्त होने की उम्मीद है। यह बिक्री पेशकश शुक्रवार को बंद हो गई।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम आईआरसीटीसी में सरकारी हिस्सेदारी की खुली बिक्री पेशकश से सरकार को 4,374 करोड़ रुपये प्राप्त होने की उम्मीद है। यह बिक्री पेशकश शुक्रवार को बंद हो गई।

बिक्री पेशकश के तहत कंपनी की प्रवर्तक सरकार ने कुल मिलाकर 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की पेशकश की। इसके लिये न्यूनतम शेयर मूल्य 1,367 रुपये प्रति शेयर रखा गया।

यह भी पढ़े | Best Bikini Look 2020: हॉट बिकिनी पहन पूरे साल खबरों में बनी रही बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखिए ये ग्लैमरस फोटोज.

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति विभाग (दीपम) सचिव तुहीन कांत पांडे ने ट्वीट के जरिये कहा, ‘‘आईआरसीटीसी का ओएफएस खुदरा निवेशकों से 109.84 प्रतिशत अभिदान पाने के साथ मजबूत भागीदारी दिखाते हुये बंद हो गया। हम इस सौदे को सफल बनाने और बेहतर भागीदारी करने के लिये सभी निवेशकों का धन्यवाद करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस बिक्री पेशकश के पूरा होने के साथ ही आईआरसीटीसी सेबी के नयूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (एमपीएस) नियम का अनुपालन करने वाली कंपनी बन गई है।

यह भी पढ़े | Pakistan: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लखवी को Imran Govt देगी हर महीने खर्च के लिए डेढ लाख रुपये, UNSC की मंजूरी.

आईआरसीटीसी में सरकार की 87.40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सेबी के एमपीएस नियम के तहत उसे अपनी हिस्सेदारी को कम करके 75 प्रतिशत करना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान