जरुरी जानकारी | इरकॉन ने छत्तीसगढ़ में 750 करोड़ रुपये की खर्सिया-धरमजयगढ़ रेल मार्ग परियोजना पूरी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इरकॉन इंटरनेशनल ने शुक्रवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में उसने निजी सार्वजनिक भागीदारी (पीपीपी) माडल के तहत 30 किलोमीटर के कोरिछापार- धरमजयगढ़ खंड को पूरा करते हुए 750 करोड़ रुपये की खरसिया-धरमजयगढ़ रेल लाइन परियोजना पूरी कर ली है।

नयी दिल्ली, 15 जनवरी इरकॉन इंटरनेशनल ने शुक्रवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में उसने निजी सार्वजनिक भागीदारी (पीपीपी) माडल के तहत 30 किलोमीटर के कोरिछापार- धरमजयगढ़ खंड को पूरा करते हुए 750 करोड़ रुपये की खरसिया-धरमजयगढ़ रेल लाइन परियोजना पूरी कर ली है।

इसने कहा कि इस खंड के शुरु होने से उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र से कोयले के परिवहन में मदद मिलेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, ने कोरिछापर से धरमजयगढ़ के बीच 30 किलोमीटर के खंड को 31 दिसंबर 2020 की निर्धारित तिथि के भीतर ही खोलकर एक और उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। इसका परीक्षण 31 दिसंबर 2020 को किया गया।’’

बयान में कहा गया है कि कोरिछापार-धरमजयगढ़ खंड की लागत लगभग 325 करोड़ रुपये है और यह काम छत्तीसगढ़ ईस्ट रेलवे लिमिटेड नामक एसपीवी के जरिए इरकॉन इंटरनेशनल द्वारा किया गया है। छत्तीसगढ़ पूर्व रेलवे लिमिटेड में एसईसीएल, इरकॉन और छत्तीसगढ़ सरकार अंशधारक हैं।

यह 74 किलोमीटर का पहला रेल-मार्ग खंड है जिसे पीपीपी मॉडल के तहत शुरु किया गया है।

खरसिया से कोरीछापर के बीच 44 किमी लंबाई का एक खंड अक्टूबर 2019 में इरकॉन द्वारा चालू कर दिया गया था।

इसमें कहा गया है कि कोरिछापार-धरमजयगढ़ के पूरा होने के साथ, खरसिया-धरमजयगढ़ के बीच 74किमी का पूरा खंड परिचालन में आ गया है।इस से मालगाड़ी एसईसीएल की दुर्गापुर, बरौद और छाल खानों तक पहुँचेगी तथा एसईसीआर और एसईसीएल की कमाई बढोगी।

इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान