विदेश की खबरें | कतर में समझौता हुए बिना अमेरिका के साथ ईरान की परमाणु वार्ता समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के विदेश विभाग और कतर में वार्ता की मध्यस्थता कर रहे यूरोपीय संघ ने दोहा में बातचीत समाप्त होने की बात तत्काल स्वीकार नहीं की है।

अमेरिका के विदेश विभाग और कतर में वार्ता की मध्यस्थता कर रहे यूरोपीय संघ ने दोहा में बातचीत समाप्त होने की बात तत्काल स्वीकार नहीं की है।

हालांकि ईरान के कट्टरपंथी रिवॉल्यूशनरी गार्ड की करीबी माने जाने वाली तसनीम समाचार एजेंसी ने बातचीत समाप्त होने की बात कही और कहा कि इससे वार्ता में गतिरोध तोड़ने की दिशा में कोई असर नहीं पड़ा है।

अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि रॉब मैली ने वार्ता के दौरान ईयू अधिकारी एनरिक मोरा के माध्यम से ईरान के प्रतिनिधियों से बात की। मोरा ने संदेशों को ईरान के शीर्ष परमाणु वार्ताकार अली बघेरी कानी तक पहुंचाया।

तसनीम ने अज्ञात ‘विश्वस्त सूत्रों’ के हवाले से दावा किया कि अमेरिका के रुख में ‘ईरान को समझौते से आर्थिक रूप से लाभ मिलने की गारंटी शामिल नहीं है’।

ईरान और वैश्विक महाशक्तियों ने 2015 में परमाणु करार पर सहमति जताई थी। इसमें तेहरान ने आर्थिक पाबंदियां हटाने के ऐवज में तेजी से अपने यूरेनियनम संवर्धन की सीमा तय की।

तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 में एकपक्षीय तरीके से अमेरिका को समझौते से हटा लिया जिसके बाद पूरे पश्चिम एशिया में तनाव पैदा हो गया और हमलों का सिलसिला शुरू हो गया।

वियना में समझौता बहाल होने के बारे में वार्ता मार्च से रुकी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\