देश की खबरें | ईरानी ने असम के चाय श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने वाली टिप्पणी पर राहुल की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने बुधवार को असम में चाय श्रमिकों की मजदूरी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।

अहमदाबाद, 17 फरवरी केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने बुधवार को असम में चाय श्रमिकों की मजदूरी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।

राजकोट शहर में नगर निकाय चुनावों के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बार फिर गांधी के इस बयान का जिक्र किया कि कांग्रेस गुजरात के बागान मालिकों से अधिक भुगतान करवाकर असम के चाय श्रमिकों की मजदूरी में वृद्धि करेगी ।

ईरानी ने कहा, “2019 में अमेठी सीट से हारने वाले कांग्रेस के एक नेता ने असम में एक रैली में कहा था कि वह गुजरात के छोटे चाय कारोबारियों और दुकानदारों की जेब से पैसे निकालेंगे।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनकी घृणा ऐसी है कि कांग्रेस, जो पहले केवल एक चाय बेचने वाले (मोदी का स्पष्ट संदर्भ) से नफरत करती थी, अब चाय पीने वाले हर गुजराती से चिढ़ती है।”

कुछ दिन पहले अपनी असम रैली में राहुल गांधी ने दावा किया था कि चाय बागान के श्रमिकों को प्रतिदिन 167 रुपये मिलते हैं, लेकिन उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें 365 रुपये मिले और यह पैसा “गुजरात के व्यापारियों” से आएगा ।

ईरानी ने आगे कहा, “किसी ऐसी पार्टी के लिए मतदान करने की गलती न करें जिसने केंद्र में सत्ता में आने पर गुजरात के विकास को रोकने की कोशिश की।”

गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\