विदेश की खबरें | ईरान ने अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक उपग्रह भेजा, पश्चिमी देशों ने की आलोचना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी देशों को आशंका है कि इससे ईरान को अपने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पश्चिमी देशों को आशंका है कि इससे ईरान को अपने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है।

ईरान ने बताया कि रॉकेट के जरिए उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने वाला यह उसका दूसरा प्रक्षेपण है।

वैज्ञानिकों ने बाद में प्रक्षेपण की पुष्टि की तथा बताया कि उपग्रह कक्षा में पहुंच गया है।

ईरानी मीडिया की ओर से बाद में साझा किए गए वीडियो में नजर आ रहा है कि एक 'मोबाइल लांचर' की मदद से रॉकेट प्रक्षेपण किया गया।

'एसोसिएटेड प्रेस' ने बाद में जारी वीडियो और अन्य तस्वीरों का विश्लेषण करने के बाद बताया कि ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 350 किलोमीटर (215 मील) पूर्व में शाहरूद शहर के बाहरी इलाके से यह प्रक्षेपण किया।

इजराइल-हमास युद्ध को लेकर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने यह प्रक्षेपण किया है। युद्ध के दौरान ईरान ने इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।

इस बीच, ईरान का परमाणु हथियारों के निर्माण के लिए जरूरी यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम लगातार जारी है। तेहरान के इस कार्यक्रम को लेकर निरस्त्रीकरण विशेषज्ञों ने चिंता जताई है।

ईरान ने बताया कि उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए ‘कायम-100’ रॉकेट का इस्तेमाल किया गया और रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने जनवरी में एक अन्य सफल प्रक्षेपण के दौरान इसका इस्तेमाल किया था।

सरकारी मीडिया ने अपनी खबर में बताया कि चमरान-1 नामक इस उपग्रह का वजन 60 किलोग्राम है और इसे कक्षा में स्थापित किया गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस प्रक्षेपण के संबंध में कहा, "हम लंबे समय से यही चिंता जता रहे हैं कि ईरान के अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान कार्यक्रम से लंबी मारक क्षमता वाली मिसाइल प्रणालियों का विस्तार करने में उसको मदद मिलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट