विदेश की खबरें | ईरान ने तीसरे स्वदेशी कोविड-19 टीके का परीक्षण शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि इस टीके का उत्पादन ब्यौरा पूरी तरह सामने नहीं आया है।

हालांकि इस टीके का उत्पादन ब्यौरा पूरी तरह सामने नहीं आया है।

आठ करोड़ से अधिक जनसंख्या वाले ईरान ने अब तक रूस, चीन, भारत और क्यूबा से विदेशी टीके मंगवाये एवं 12 लाख लोगों को टीके लगवाये। ऐसे में टीकाकरण की पिछड़ती गति को लेकर उत्पन्न चिंता ने स्थानीय रूप से टीके विकसित करने के ईरान के अभियान को गति दी है । वैसे भी समृद्ध देश दुनिया में टीकों का बहुत बड़ा हिस्सा हथिया ले रहे हैं।

दुनिया के अन्य देशों की भांति ईरान में भी वैज्ञानिक साल भर में टीका विकसित करने की प्रक्रिया को कुछ महीनों में पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं । हालांकि ईरान पश्चिम एशिया में इस वायरस से बहुत परेशान है और बाहर निकलने के लिए संघर्षरत है । दूसरा उस पर कठोर अमेरिकी प्रतिबंध भी हैं।

ईरान के टीका उत्पादन के बारे में विवरण बहुत कम सामने आया है । दो ईरानी टीके क्लीनिकल परीक्षण के चरणों में हैं । बारेकाट नामक टीके का 300 लोगों पर परीक्षण किया गया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\