विदेश की खबरें | ईरान ने स्वदेश विकसित टीके का मनुष्य पर पहला परीक्षण शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईरान में सरकारी स्वामित्व वाले फार्मास्युटिकल संघ बारेकट में शामिल शिफा फार्मेड ने टीके का विकास किया है और यह पहला टीका है जो मानव परीक्षण के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार वह बड़े स्तर पर एंटीबायोटिक और पेंसिलिन दवाओं के उत्पादन में शामिल है। उसने कोरोना वायरस को लेकर अपने अनुसंधान, इसके टीके के पशुओं पर परीक्षण आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

ईरान में सरकारी स्वामित्व वाले फार्मास्युटिकल संघ बारेकट में शामिल शिफा फार्मेड ने टीके का विकास किया है और यह पहला टीका है जो मानव परीक्षण के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार वह बड़े स्तर पर एंटीबायोटिक और पेंसिलिन दवाओं के उत्पादन में शामिल है। उसने कोरोना वायरस को लेकर अपने अनुसंधान, इसके टीके के पशुओं पर परीक्षण आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

ईरान क्षेत्र में कोविड-19 महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है जहां अब तक 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और संक्रमण से करीब 55,000 लोगों की जान जा चुकी है।

पहले चरण के क्लिनिकल परीक्षण में कुल 56 प्रतिभागियों को दो सप्ताह के अंदर ईरान निर्मित टीके की दो खुराक दी जाएंगी। यह जानकारी परीक्षण से जुड़े हामिद हुसैनी ने दी। उन्होंने बताया कि दूसरी खुराक दिये जाने के करीब एक महीने बाद परिणाम घोषित किये जाएंगे।

तेहरान के एक होटल में आयोजित समारोह में मंगलवार को तीन लोगों को पहला इंजेक्शन लगाया गया। समारोह में देश के स्वास्थ्य मंत्री ने भी भाग लिया। स्टेट टीवी ने ऐलान किया कि अभी तक किसी इंजेक्शन से बुखार आदि की कोई शिकायत नहीं है।

सबसे पहले टीका लगवाने वाली तायेबा मोखबेर ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि वैज्ञानिक प्रक्रिया उचित तरीके से आगे बढ़ी।’’

सेताद फाउंडेशन के चेयरमैन की बेटी तायेबा ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इसका परिणाम हमारी जनता के स्वास्थ्य के रूप में निकलेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड