विदेश की खबरें | मध्य बगदाद में ईरान समर्थित मिलिशिया नेता की हवाई हमले में मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब इज़राइल-हमास जंग को लेकर पहले ही क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है और अंदेशा जताया जा रहा है कि संघर्ष आसपास के देशों में फैल सकता है।
यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब इज़राइल-हमास जंग को लेकर पहले ही क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है और अंदेशा जताया जा रहा है कि संघर्ष आसपास के देशों में फैल सकता है।
‘पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स’ (पीएमएफ) ने एक बयान में कहा कि बगदाद में उसके उप प्रमुख (अभियान) मुश्ताक तालिब अल-सईदी या ‘अबू तकवा’ की “अमेरिका के बर्बर हमले में मौत हो गई है।” पीएमएफ मिलिशिया का एक गठबंधन है जो नाममात्र को इराकी सेना के नियंत्रण में है।
यह तत्काल साफ नहीं हो सका है कि हवाई हमला किसने किया है।
अमेरिकी सेना और बगदाद में अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों ने टिप्पणी के आग्रह पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी।
मिलिशिया के दो अधिकारियों के मुताबिक, हमले में दो लोगों की मौत हुई है और पांच अन्य ज़ख्मी हुए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि अल-सईदी एक कार से मिलिशिया के अन्य अधिकारी के साथ पीएमएफ के सदस्य अल नुजबा मिलिशिया से संबद्ध मुख्यालय जा रहे थे तभी गाड़ी पर हमला हुआ और दोनों की मौत हो गई।
बगदाद के फलस्तीन मार्ग पर जहां हमला हुआ है, वहां बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। इराकी जंगी जहाजों को आसमान में देखा गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2024 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

