विदेश की खबरें | ईरान समर्थित मिलिशिया इराक से अमेरिका सुरक्षा बलों की वापसी के लिये युद्ध विराम पर सहमत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इराकी सेना ने एक बयान में बताया कि मिलिशिया पदाधिकारियों ने रविवार को ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से यह बात कही, जिसके कुछ ही घंटों पहले अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेनाओं के लिये उपकरण लेकर जा रहे वाहनों का एक काफिला सड़क के किनारे रखे बम की चपेट में आ गया, हमले में एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

इराकी सेना ने एक बयान में बताया कि मिलिशिया पदाधिकारियों ने रविवार को ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से यह बात कही, जिसके कुछ ही घंटों पहले अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेनाओं के लिये उपकरण लेकर जा रहे वाहनों का एक काफिला सड़क के किनारे रखे बम की चपेट में आ गया, हमले में एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

बगदाद के दक्षिण में एक राजमार्ग पर हुए हमले ने इस बात पर सवाल खड़े कर दिए कि क्या युद्ध विराम के समझौते का पालन मिलिशिया के सभी गुट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: इस्लामाबाद में COVID19 के बढ़ते मामलों के बाद मिनी स्मार्ट लॉकडाउन लागू.

सड़क किनारे लगाए जाने वाले बमों और खास तौर पर बगदाद में अमेरिकी दूतावास को निशाना बना कर किये जाने वाले रॉकेट हमले आम बात हो गए हैं जिनसे अमेरिका और इराक के बीच रिश्ते तनावपूर्ण बन गए हैं।

ईरान समर्थित शक्तिशाली कातिब हिजबुल्लाह के प्रवक्ता मोहम्मद मोही ने कहा कि मिलिशिया गुटों ने युद्ध विराम संधि की पेशकश की और इराक में दूतावास समेत अमेरिका सुरक्षा बलों को इस शर्त पर निशाना नहीं बनाएंगे कि अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन के सभी सुरक्षा बल “स्वीकार्य समय सीमा” के भीतर देश से वापस चले जाएं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें हुए 3.7 करोड़ से अधिक, अब तक 1,071,399 संक्रमितों की हुई मौत.

उसने कहा, ‘‘यदि सैनिकों की वापसी नहीं होती है, तो प्रतिरोध गुट अपनी पूरी क्षमता के साथ अपनी गतिविधियों को फिर से शुरू करेंगे।’’

ईरान समर्थित दो अन्य मिलिशिया गुटों ने भी मोही के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने बात करने के लिये अधिकृत न होने की वजह से अपने नाम जाहिर नहीं किये।

इराकी सांसदों ने जनवरी में देश से अमेरिकी गठबंधन सेनाओं को निकालने के लिये एक गैर बाध्यकारी प्रस्ताव पारित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\