विदेश की खबरें | ईरान और रूस ने चुनाव में हस्तक्षेप के लिए मतदाता पंजीकरण डाटा किए प्राप्त : अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बोस्टन (अमेरिका) 22 अक्टूबर (एपी) अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार रात एक दुर्लभ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईरान, अमेरिकी मतदाताओं को धमकाने तथा कई राज्यों में अशांति के लिए जिम्मेदार है। वहीं ईरान एवं मास्को ने चुनाव में हस्तक्षेप करने के लक्ष्य से कुछ मतदाता पंजीकरण डाटा भी हासिल किये हैं ।

बोस्टन (अमेरिका) 22 अक्टूबर (एपी) अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार रात एक दुर्लभ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईरान, अमेरिकी मतदाताओं को धमकाने तथा कई राज्यों में अशांति के लिए जिम्मेदार है। वहीं ईरान एवं मास्को ने चुनाव में हस्तक्षेप करने के लक्ष्य से कुछ मतदाता पंजीकरण डाटा भी हासिल किये हैं ।

खुफिया विभाग के निदेशक जॉन रैटक्लिफ और एफबीआई के निदेशक क्रिस रे ने कहा कि अमेरिका 2020 अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने वाले देशों पर जुर्माना लगाएगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 4.11 करोड़ तक पहुंचे, 2.22 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत.

उन्होंने कहा कि ईरान और रूस की इस हरकत के बावजूद अमेरिकी भरोसा रखें की उनका मत सुरक्षित है।

रैटक्लिफ ने कहा, ‘‘ यह हताश विरोधियों द्वारा की गई हताशा भरी कार्रवाई है।’’

यह भी पढ़े | COVID19 Cases Update in Spain: स्पेन में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10 लाख के पार, एक दिन में 156 संकर्मितों की हुई मौत.

दोनों अधिकारियों ने मतदाता पंजीकरण की जानकारी प्राप्त करने के लिए रूस और ईरान पर निशाना साधा हालांकि इस तरह के डाटा को कभी-कभी आसानी से हासिल किया जा सकता है। अधिकारियों ने उन पर देश के ‘डेटाबसे’ को ‘हैक’ करने का कोई आरोप नहीं लगाया है।

फ्लोरिडा और पेंसिल्वेनिया सहित चार प्रांतों में डेमोक्रेटिक मतदाताओं को धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद यह संवाददाता सम्मेलन बुलाया गया था ।

ये वे राज्य हैं, जहां रूझान स्पष्ट नहीं है और चुनाव में डेमोक्रेटिक या रिपब्लिकन किसी की भी जीत हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी