देश की खबरें | इकबालपुर झड़प: एनआईए ने छापेमारी कर नकदी और हथियार बरामद किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले साल दो समुदायों के बीच इकबालपुर में हुई झड़पों से जुड़ी अपनी जांच में बुधवार को कोलकाता में कई छापेमारी में 33 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जनवरी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले साल दो समुदायों के बीच इकबालपुर में हुई झड़पों से जुड़ी अपनी जांच में बुधवार को कोलकाता में कई छापेमारी में 33 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल की राजधानी के मोमिनपुर इलाके में भूकैलाश रोड पर 17 स्थानों पर छापेमारी की गई।

यह छापेमारी पिछले साल अक्टूबर में कोलकाता के इकबालपुर इलाके में हुई झड़पों से संबंधित है, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोग शामिल थे।

एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ये व्यक्ति कोलकाता में 12/1, मयूर भंज रोड के पास घातक हथियारों, आग्नेयास्त्रों, बमों और लाठियों आदि से लैस थे। इन व्यक्तियों ने पथराव किया और एक-दूसरे पर बम भी फेंके थे।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उन्होंने सुरक्षा बलों के जवानों पर भी हमला किया और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।’’

इस मामले को एनआईए ने स्थानीय पुलिस से अपने हाथों में ले लिया था जिसने पहली बार 10 अक्टूबर को एकबालपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी।

प्रवक्ता ने बताया कि 33,87,300 रुपये की राशि जब्त की गई है। इनमें से मोहम्मद सलाउद्दीन सिद्दीकी के घर से 30,55,000 रुपये, जाकिर हुसैन के घर से 1,59,300 रुपये और टीपू के घर से 1,73,000 रुपये बरामद किये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now