देश की खबरें | गोवा के नाइट क्लब में महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में आईपीएस अधिकारी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गोवा में तैनात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी को पिछले हफ्ते राज्य के नाइट क्लब में एक महिला से दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आने के बाद निलंबित कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 अगस्त केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गोवा में तैनात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी को पिछले हफ्ते राज्य के नाइट क्लब में एक महिला से दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आने के बाद निलंबित कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित क्षेत्र (एजीएमयूटी) कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी ए कोआन को ‘‘तत्काल प्रभाव’’ से निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही पर विचार किया जा रहा है।

गृह मंत्रालय आईपीएस अधिकारियों के लिए कैडर नियंत्रण प्राधिकरण है। सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय को गोवा सरकार से प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यह आदेश जारी किया गया।

आदेश में कहा गया है कि अधिकारी को राज्य पुलिस मुख्यालय से संलग्न किया जाएगा और वह निलंबन आदेश लागू होने तक ‘‘सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।’’

उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रैंक के अधिकारी को पहले गोवा सरकार ने उनके प्रभार से मुक्त कर दिया था और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को रिपोर्ट करने के लिए कहा था।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विधायक विजय सरदेसाई ने भी इस मामले को राज्य विधानसभा में उठाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड