मुम्बई, 29 अगस्त बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने वाली मुंबई पुलिस की टीम में शामिल रहे एक आईपीएस अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह आईपीएस अधिकारी और उनके परिवार के सभी अन्य सदस्य इस वायरस से संक्रमित हैं।
पुलिस अधिकारी के अनुसार आईपीएस अधिकारी को घर में ही पृथक-वास में रखा गया है।
अभिनेता सुशांत की मौत के मामले की जांच सीबीआई ने अब अपने हाथों में ले ली है।
यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित.
अधिकारी के मुताबिक संक्रमण की चपेट में आए अधिकारी ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की थी और अब इस मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम भी हाल ही में उनसे मिली थी।
इससे पहले मुंबई पुलिस के दो आईपीएस अधिकारी इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
इस महामारी के चलते अब तक मुंबई पुलिस के 62 कर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं और लगभग 450 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY