देश की खबरें | असम-मिजोरम सीमा झड़प में घायल आईपीएस अधिकारी को विमान से मुंबई लाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम और मिजोरम के पुलिस बलों के बीच एक विवादित अंतरराज्यीय सीमा को लेकर गोलीबारी में घायल हुए आईपीएस अधिकारी वैभव निंबालकर को विमान से मुंबई लाया गया तथा उनकी यहां एक निजी अस्पताल में सर्जरी हुई। उनके सहयोगियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 जुलाई असम और मिजोरम के पुलिस बलों के बीच एक विवादित अंतरराज्यीय सीमा को लेकर गोलीबारी में घायल हुए आईपीएस अधिकारी वैभव निंबालकर को विमान से मुंबई लाया गया तथा उनकी यहां एक निजी अस्पताल में सर्जरी हुई। उनके सहयोगियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में पुणे के रहने वाले 2009 बैच के अधिकारी असम में कछार के पुलिस अधीक्षक हैं और उन्हें सोमवार को हुई गोलीबारी में चोटें आयीं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें मंगलवार शाम को विमान से लाया गया तथा मुंबई के अंधेरी इलाके में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘‘निंबालकर की यहां तीन घंटे तक सर्जरी हुई जिसमें उनके शरीर से गोली के टुकड़े निकाले गए। अगला कदम उनमें किसी भी तरह का संक्रमण रोकना है।’’ अधिकारी को गोली से ज्यादातर चोटें कुल्हे तथा शरीर के निचले हिस्से पर लगी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह सकारात्मक बात है कि किसी भी मुख्य अंग को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।’’ उन्होंने बताया कि निंबालकर की तीन साल की बेटी है जो असम में है।

मुंबई की पुलिस उपायुक्त एन अम्बिका ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। वह निंबालकर के ही बैच की हैं।

असम-मिजोरम सीमा पर सोमवार को हिंसक झड़पों में निंबालकर के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) समेत छह पुलिसकर्मी तथा एक आम नागरिक मारे गए और करीब 50 अन्य घायल हो गए।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को घोषणा की कि मृतकों के परिजन को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी जबकि घायलों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने मिजोरम सीमा पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने की भी घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर