देश की खबरें | आईपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के अपने अनुरोध पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया जाएगा: विज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा हरियाणा की गौरव हैं और उनसे सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के अपने अनुरोध पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया जाएगा।

चंडीगढ़, छह अगस्त हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा हरियाणा की गौरव हैं और उनसे सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के अपने अनुरोध पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया जाएगा।

गौरतलब है कि एक हफ्ता पहले, हरियाणा में अंबाला रेंज की पुलिस महानिरीक्षक के रूप में तैनात अरोड़ा ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मांग की थी, और कहा था कि वह अपना शेष जीवन भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में समर्पित करना चाहती हैं।

विज ने कहा कि उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए अरोड़ा का अनुरोध मिला है, और कहा कि उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "मैंने फाइल पर एक नोट लिखा है कि भारती अरोड़ा एक बहुत अच्छी पुलिस अधिकारी हैं। वह हरियाणा पुलिस की शान हैं।"

पुलिस महानिदेशक के माध्यम से मुख्य सचिव को लिखे अपने पत्र में, अरोड़ा ने कहा था, "मैं 50 वर्ष की आयु होने के बाद स्वेच्छा से अखिल भारतीय सेवाओं (डीसीआरबी) नियम, 1958 के नियम 16 ​​(2) के तहत 1 अगस्त, 2021 से सेवा से सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन करती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं जीवन के अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करना चाहती हूं। मैं गुरु नानक देव, चैतन्य महाप्रभु, कबीरदास, तुलसीदास, सूरदास, मीराबाई, सूफी संतों जैसे पवित्र संतों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने और अपना शेष जीवन भगवान श्रीकृष्ण की प्रेममयी भक्ति सेवा में समर्पित करने के लिए उत्सुक हूं।’’

अरोड़ा ने पहले पीटीआई- को बताया था कि उन्होंने हमेशा अपनी सेवा को अपने गौरव और जुनून के रूप में लिया और कहा कि उन्होंने 23 साल की सेवा करने के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के कारणों के बारे में विस्तार से बताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान