जरुरी जानकारी | व्हिक्सी बनाने वाली एलाइड ब्लेंडर्स का आईपीओ 25 जून को खुलेगा, मूल्य दायरा 267-281 रुपये प्रति शेयर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स का 1,500 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 जून को खुलेगा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसके लिए मूल्य दायरा 267-281 रुपये प्रति शेयर तय किया।

नयी दिल्ली, 20 जून ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स का 1,500 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 जून को खुलेगा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसके लिए मूल्य दायरा 267-281 रुपये प्रति शेयर तय किया।

कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा कि आईपीओ 25 से 27 जून तक खुला रहेगा। एंकर (बड़े) निवेशक 24 जून को शेयर खरीद सकेंगे।

ब्रोकिंग कंपनियों ने निर्गम के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 7,860 करोड़ रुपये आंका है।

आरंभिक शेयर-बिक्री में 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयरों का निर्गम है। इसके अलावा, प्रवर्तकों द्वारा 500 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी है।

ओएफएस के तहत, बीना किशोर छाबड़िया, रेशम छाबड़िया, जीतेन्द्र हेमदेव और नीशा किशोर छाबड़िया शेयर बेचेंगे।

नए निर्गम से प्राप्त 720 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग कर्ज भुगतान के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, एक हिस्सा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाएगा।

दिसंबर, 2023 तक कंपनी के खातों पर कुल कर्ज करीब 808 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\