WTC 2023 Final, IND vs AUS: भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा, आईपीएल की लय से आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन डब्ल्यूटीसी फाइनल पूरी तरह से अलग मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शानदार फॉर्म ने भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले आत्मविश्वास बढ़ाया है लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पांच दिवसीय मैच टी20 से पूरी तरह से अलग होगा.

Photo Credits: Twitter/ESPN

लंदन, पांच जून इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शानदार फॉर्म ने भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले आत्मविश्वास बढ़ाया है लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पांच दिवसीय मैच टी20 से पूरी तरह से अलग होगा. गिल इस साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए 60 की औसत से 890 रनों के साथ टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने इस दौरान तीन शतक भी लगाये थे. यह भी पढ़ें: टेस्ट सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए मेरे करियर की सबसे बड़ी चुनौती टीम में फिट होना

गिल ने आईसीसी से कहा, ‘‘इससे आपको (आईपीएल से) थोड़ा आत्मविश्वास मिलता है, लेकिन मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से अलग मैच होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस खेल को यही चीज मजेदार बनाती है. पिछले सप्ताह हम पूरी तरह से अलग माहौल में खेल रहे थे और अब नयी तरह की चुनौती होगी. यही चीज टेस्ट मैच को रोमांचक बनाती है.’’

गिल 2021 में साउथेम्प्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले फाइनल में आठ विकेट से हार का सामना करने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने उस मैच में 28 और आठ रन बनाए थे.

तेईस साल के इस कलात्मक बल्लेबाज ने कहा कि उस निराशाजनक हार से उनकी टीम ने काफी कुछ सीखा है.

उन्होंने कहा, ‘‘हम उन चीजों के बारे में बात कर रहे हैं जो हमने एक टीम के रूप में सीखी हैं. हम उस मैच की बल्लेबाजी पर भी बातचीत कर रहे हैं. उम्मीद है कि हम पिछली बार की गई गलतियों को दूर करने में सक्षम होंगे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स