देश की खबरें | आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर कथित रूप से सट्टा लगाने में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल दिल्ली पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर कथित रूप से सट्टा लगाने में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपियों की पहचान बुधविहार निवासी दीपक (39) और रिठाला निवासियों तरुण (33) तथा दिनेश खत्री (24) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि रोहिणी के विजय विहार इलाके से गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और 1,09,260 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

रोहिणी इलाके के पुलिस उपायुक्त प्रणव तयाल ने बताया कि 26 अप्रैल को विजय विहार में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने एक आवासीय भवन पर छापा मारा और पाया कि तरुण, दीपक और दिनेश राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स की मैच पर सट्टा लगा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजय विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now