देश की खबरें | आईपीएल नीलामी: धवन, श्रेयस, अश्विन के साथ कमिंस, रबाडा, मार्श, स्मिथ शीर्ष मूल्य के वर्ग में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर जैसे शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों के साथ पैट कमिंस और कागिसो रबाडा की तरह दिग्गज विदेशी खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग की आगामी नीलामी में दो करोड़ रुपये के उच्चतम आधार मूल्य वर्ग में शामिल हैं।

नयी दिल्ली, एक फरवरी अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर जैसे शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों के साथ पैट कमिंस और कागिसो रबाडा की तरह दिग्गज विदेशी खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग की आगामी नीलामी में दो करोड़ रुपये के उच्चतम आधार मूल्य वर्ग में शामिल हैं।

इस बड़ी नीलामी का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा।

दो दिवसीय नीलामी के दौरान 590 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी।  आईपीएल ने मंगलवार को अंतिम नीलामी सूची की घोषणा की, जिसमें पिछले महीने जारी किए गए 1,214 खिलाड़ियों की मूल सूची से आधे से अधिक खिलाड़ियों को हटा दिया है। यह सूची फ्रेंचाइजी टीमों की खिलाड़ियों में रुचि पर आधारित है।

इसमें शामिल 590 क्रिकेटरों में से कुल 228 कैप्ड (अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके) खिलाड़ी हैं, जबकि 355 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। इसमें सात सहयोगी (एसोसिएट) देशों के हैं।

भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, इशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने भी खुद को शीर्ष मूल्य वाली श्रेणी में रखा है।

अय्यर और धवन शीर्ष वर्ग में हैं लेकिन नीलामी में हिस्सा लेने वाली 10 टीमें ईशान किशन, देवदत्त पडिकल, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, पिछले सत्र के शीर्ष विकेट लेने वाले हर्षल पटेल, स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए बोली लगाना चाहेंगी। यह सभी खिलाड़ी शीर्ष मूल्य वाले दो करोड़ रुपये के वर्ग में है।

इस नीलामी में कुल 370 भारतीय खिलाड़ी और 220 विदेशी क्रिकेटर शामिल होंगे, जिनमें से 48 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ रुपये के वर्ग में रखा है।

विदेशी खिलाड़ियों में  तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, कमिंस, रबाडा, ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला मिशेल मार्श और स्टीव स्मिथ, बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस के लिए फ्रेंचाइजी टीमें बड़ी बोली लगा सकती है। ये सभी खिलाड़ी शीर्ष श्रेणी की सूची में है।

सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा जैसे भारतीय दिग्गजों का भी आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है लेकिन उनके लिए फ्रेंचाइजी शायद पहले जैसी दिलचस्पी ना दिखाये।

नीलामी सूची में 20 खिलाड़ी हैं जिनका आधार मूल्य डेढ़ करोड़ रुपये है जबकि 34 खिलाड़ी एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य वाले क्रिकेटरों की सूची में हैं।

भारत के अंडर-19 सितारे, कप्तान यश धुल, विक्की ओस्तवाल और राजवर्धन हैंगरगेकर के साथ शानदार लय में चल रहे शाहरुख खान, दीपक हुड्डा और अवेश खान जैसे खिलाड़ी इस नीलामी के दौरान अपनी छाप छोड़ने और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के 42 वर्षीय स्पिनर इमरान ताहिर नीलामी में सबसे उम्रदराज हैं जबकि अफगानिस्तान के 17 वर्षीय नूर अहमद सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। नूर फिलहाल वेस्टइंडीज में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।

अंडर -19 के सभी भारतीय खिलाड़ियों में मध्यम तेज गेंदबाज हैंगरगेकर का नीलामी आधार मूल्य 30 लाख रुपये है, जबकि अन्य के लिए यह 20 लाख रुपये है।

पंजाब किंग्स के पास सबसे अधिक 23 स्लॉट (खिलाड़ियों के लिए जगह) उपलब्ध हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस को कम से कम  21 खिलाड़ियों को टीम में जोड़ना होगा। बाकी टीमों के पास 22-22 स्थान हैं।

पंजाब किंग्स नीलामी में सबसे ज्यादा 72 करोड़ रुपये के साथ जायेगी , जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास इसके लिए सबसे कम 47.5 करोड़ रुपये है।

  सबसे अधिक विदेशी खिलाड़ियों वाली सूची में 47 क्रिकेटरों के साथ ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है जबकि वेस्टइंडीज के 34 क्रिकेटर अपना दावा पेश करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के 33, श्रीलंका के 23, इंग्लैंड के 24, न्यूजीलैंड के 24 और अफगानिस्तान के 17 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू