खेल की खबरें | अगले साल फिर टकराएंगी आईपीएल और पीएसएल की तारीखें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का अगले साल हाई प्रोफाइल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से टकराव होना तय है क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस टी20 लीग को आईपीएल के दौरान ही आयोजित करने पर विचार कर रहा है।

लाहौर, 11 जून पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का अगले साल हाई प्रोफाइल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से टकराव होना तय है क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस टी20 लीग को आईपीएल के दौरान ही आयोजित करने पर विचार कर रहा है।

इसका कारण यह बताया जा रहा है कि अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले आईसीसी विश्व टी20 कप और कुछ एफटीपी (भविष्य दौरा कार्यक्रम) प्रतिबद्धताओं के कारण पीएसएल को फरवरी-मार्च की अपनी सामान्य विंडो (टूर्नामेंट के आयोजन का समय) में आयोजित करना फिर से संभव नहीं होगा।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘पाकिस्तान बोर्ड के पास दिसंबर और जनवरी के पहले पखवाड़े में एक विंडो उपलब्ध है लेकिन उसने इस अवधि में ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश में खेलने के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पहले ही एनओसी दे दी है और कुछ घरेलू गतिविधियों की योजना भी बनाई है।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘इसलिए अब फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ चर्चा इस साल की तरह अप्रैल-मई में पीएसएल के आयोजन की तैयारी करने की है।’’

पीएसएल सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा कि जब इस साल पीएसएल का आयोजन किया गया और फरवरी-मार्च में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के कारण आईपीएल के साथ इसका टकराव हुआ तो आम तौर पर हर साल इस टूर्नामेंट को मिलने वाली दर्शकों की संख्या या रुचि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शुरू में कुछ चिंता थी कि आईपीएल के साथ पीएसएल का आयोजन होने से हमारी लीग प्रभावित हो सकती है लेकिन आश्चर्यजनक रूप से टीवी और अन्य मीडिया पर दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ और फ्रेंचाइजी मालिकों को कुछ बड़े विदेशी खिलाड़ियों को अनुबंधित करने का मौका मिला जिन्हें आईपीएल नीलामी में नहीं चुना गया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है