एजेंसी न्यूज

IPL 2021 RCB vs MI: हर्षल पटेल के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान विराट कोहली ने की तारीफ, कहीं ये बातें

हर्षल ने इस मैच में 27 रन देकर पांच विकेट हासिल किए. अंतिम ओवर में हर्षल ने तीन विकेट हासिल किए. इस ओवर में मुम्बई के चार विकेट गिरे. एक रन आउट था. विराट कोहली ने अपने अन्य गेंदबाजों - मोहम्मद सिराज और काइल जैमीसन की भी सराहना की. दोनों ने इकोनॉमी रेट को काफी अच्छा रखा और बल्लेबाजों को गेंदबाजी बनाने का मौका नहीं दिया.

IPL 2021 RCB vs MI: हर्षल पटेल के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान विराट कोहली ने की तारीफ, कहीं ये बातें
हर्षल पटेल (Photo Credits: Twitter)

चेन्नई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तेज गेंदबाज की सोच में स्पष्टता है और उन्हें अच्छी तरह पता है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने साथ क्यों जोड़ा है और वह बिल्कुल वही देने की कोशिश कर रहे हैं.  मुम्बई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ शुक्रवार को हुए मैच के बाद विराट कोहली ने कहा, हमने दिल्ली से ट्रेड में हर्षल को हासिल किया. वह जिम्मेदारी को फिर से स्वीकार कर रहा है और अपनी योजनाओं के साथ स्पष्ट है. आज उन्होंने अंतर पैदा किया. वह हमारे डेथ ओवर गेंदबाज बनने जा रहे हैं. एक कप्तान के रूप में आप स्पष्टता वाले खिलाड़ी चाहते हैं, और उसके पास वह है." IPL 2021: विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

हर्षल ने इस मैच में 27 रन देकर पांच विकेट हासिल किए. अंतिम ओवर में हर्षल ने तीन विकेट हासिल किए.  इस ओवर में मुम्बई के चार विकेट गिरे. एक रन आउट था. विराट कोहली ने अपने अन्य गेंदबाजों - मोहम्मद सिराज और काइल जैमीसन की भी सराहना की. दोनों ने इकोनॉमी रेट को काफी अच्छा रखा और बल्लेबाजों को गेंदबाजी बनाने का मौका नहीं दिया.

जैमीसन ने अच्छी शुरूआत की. युजवेंद्र चहल और सिराज ने भी अच्छा किया. 29 गेंदों में 33 रन बनाने वाले आरसीबी के कप्तान ने कहा कि टूर्नामेंट में ओपनर के रूप में एमआई का सामना करना महत्वपूर्ण था क्योंकि टीम ने उन्हें उन विकल्पों के बारे में बताया जो उनके पास थे.

कोहली ने कहा, प्रतियोगिता में सबसे मजबूत पक्ष के खिलाफ खेलते हुए हमारी टीम का प्रदर्शन महत्वपूर्ण था. हर कोई इस खेल में शामिल था, और जब आप दो विकेट से जीतते हैं, तो इसका मतलब है कि हर किसी ने योगदान दिया है. मेरे लिए बहुत सारे विकल्प हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2021 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).