जरुरी जानकारी | आईओसीएल का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 47 प्रतिशत घटकर 1,910.84 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) का चालू वित वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 47 प्रतिशत घट गया है। कोविड-19 महामारी की वजह से ईंधन की मांग प्रभावित होने से कंपनी का रिफाइनिंग मार्जिन घटा है, जिसकी वजह से उसका मुनाफा नीचे आया है।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) का चालू वित वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 47 प्रतिशत घट गया है। कोविड-19 महामारी की वजह से ईंधन की मांग प्रभावित होने से कंपनी का रिफाइनिंग मार्जिन घटा है, जिसकी वजह से उसका मुनाफा नीचे आया है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसका एकल शुद्ध लाभ 46.8 प्रतिशत घटकर 1,910.84 करोड़ रुपये या 2.08 रुपये प्रति शेयर रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकल शुद्ध लाभ 3,596.11 करोड़ रुपये या 3.92 रुपये प्रति शेयर रहा था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

पहली तिमाही में ज्यादातर समय कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में रहा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही पर अंकुश था। इससे तिमाही के दौरान आईओसी की बिक्री 29 प्रतिशत घटकर 1.52 करोड़ टन रही।

तिमाही के दौरान कंपनी की रिफाइनरियों ने 25 प्रतिशत कम यानी 1.29 करोड़ टन कच्चे तेल का प्रसंस्करण किया। कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसे प्रत्येक एक बैरल कच्चे तेल के प्रसंस्करण पर 1.98 डॉलर का घाटा हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

कंपनी ने कहा, ‘‘देश-दुनिया में कोरोना वायरस महामारी फैलने से कारोबारी और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुईं। भारत में इस महामारी पर अंकुश के लिए 25 मार्च को लॉकडाउन लगाया था। इससे कच्चे तेल की वैश्विक मांग प्रभावित हुई तथा आपूर्ति श्रृंखला में बाधा आई। इस दौरान कंपनियों को लघु अवधि के लिए अपना परिचालन घटाना पड़ा या पूरी तरह बंद करना पड़ा।’’

जून तिमाही में कंपनी की परिचालन आय घटकर 88,936.54 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,50,136.70 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी ने कहा कि अप्रैल में राष्ट्रव्यापी बंद की वजह से उसकी बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई। इस दौरान संयंत्रों ने भी कम क्षमता पर परिचालन किया। हालांकि, जून तक यह बहुत हद तक सामान्य स्थिति में आ गई।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी