जरुरी जानकारी | आईओसी ने यूएई की फर्म के साथ 7-9 अरब डॉलर के एलएनजी आयात सौदे पर हस्ताक्षर किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की फर्म से सात-नौ अरब डॉलर मूल्य का एलएनजी आयात करने के लिए 14 साल के दीर्घकालिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
नयी दिल्ली, 13 फरवरी देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की फर्म से सात-नौ अरब डॉलर मूल्य का एलएनजी आयात करने के लिए 14 साल के दीर्घकालिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
आईओसी ने वर्ष 2026 से 14 साल के लिए यूएई से 12 लाख टन प्रति वर्ष एलएनजी प्राप्त करने के लिए एक दीर्घकालिक सौदे पर हस्ताक्षर किए।
यूएई की कंपनी एडनॉक गैस ने एक बयान में कहा, ‘‘एडनॉक गैस ने भारत की सबसे बड़ी एकीकृत और विविध ऊर्जा कंपनी को 12 लाख टन प्रति वर्ष तक तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के निर्यात के लिए आईओसी के साथ 14 साल की बिक्री एवं खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस गैस की आपूर्ति दास आइलैंड द्रवीकरण इकाई से की जाएगी।’’
यह सौदा यहां चल रहे 'भारत ऊर्जा सप्ताह' के दौरान किया गया। आपसी सहमति से इस समझौते को आगे पांच साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है।
इसके अलावा, फ्रांसीसी ऊर्जा दिग्गज टोटलएनर्जीज ने वर्ष 2026 से शुरू होने वाले 10 वर्षों के लिए गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीपीएससी) को प्रति वर्ष 4,00,000 टन एलएनजी बेचने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)