जरुरी जानकारी | आईओसी, एनटीपीसी, एसडीएमसी ने कचरे से बिजली बनाने के लिए हाथ मिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), बिजली कंपनी एनटीपीसी और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने कचरे से बिजली बनाने का संयंत्र विकसित करने के लिए हाथ मिलाए हैं।

नयी दिल्ली, 30 जून सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), बिजली कंपनी एनटीपीसी और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने कचरे से बिजली बनाने का संयंत्र विकसित करने के लिए हाथ मिलाए हैं।

इस संबंध में एक त्रिपक्षीय सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

यह भी पढ़े | SBI ग्राहक ध्यान दें! 1 जुलाई से ATM से कैश निकालना हो जाएगा महंगा, यहां पढ़ें डिटेल्स.

आईओसी ने एक बयान में बताया कि एमओयू के अनुसार एसडीएमसी राष्ट्रीय राजधानी के ओखला लैंडफिल साइट में पट्टे पर एक एकड़ जमीन देगा, जबकि आईओसी और एनटीपीसी संयंत्र की स्थापना और संचालन के लिए आधा-आधा निवेश करेंगे।

हालांकि, बयान में यह नहीं बताया गया कि इसके लिए कितना निवेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस महीनें से मिलेगी पूरी सैलरी और पेंशन.

इस अवसर पर तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश में ऐसे कई और संयत्र स्थापित किए जाने की उम्मीद है, जो अपशिष्ट प्रबंधन का एक ऐसा समाधान मुहैया कराएगा, जो जलवायु के अनुकूल है और सभी के लिए फायदेमंद है।

उन्होंने हाइड्रोजन मार्ग के निर्माण के लिए आईओसी और एनटीपीसी को एक साथ आने की सलाह दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\