जरुरी जानकारी | आईओसी पेट्रोनास के साथ संयुक्त उद्यम को बेच सकती है कुछ पेट्रोल पंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के वित्त निदेशक एस के गुप्ता ने सोमवार को कहा कि कंपनी अपने पेट्रोल पंप नेटवर्क का कुछ हिस्सा मलेशिया की कंपनी पेट्रोनास के साथ गठित अपने संयुक्त उद्यम को बेच सकती है।

नयी दिल्ली, दो अगस्त देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के वित्त निदेशक एस के गुप्ता ने सोमवार को कहा कि कंपनी अपने पेट्रोल पंप नेटवर्क का कुछ हिस्सा मलेशिया की कंपनी पेट्रोनास के साथ गठित अपने संयुक्त उद्यम को बेच सकती है।

इंडियन आयल भारत में पेट्रोलियम उत्पादों का खुदरा कारोबार करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। देश भर में इसके नेटवर्क में 32,300 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। कंपनी अपने विशाल ईंधन विपणन नेटवर्क का मौद्रीकरण करने के लिए ऐसा करने पर विचार कर रही है।

एलपीजी के आयात के लिए पेट्रोनास के साथ आईओसी का दो दशक से अधिक पुराना संयुक्त उद्यम इंडियनऑयल पेट्रोनास प्राइवेट लिमिटेड (आईपीपीएल) है, जिसमें दोनों की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

आईपीपीएल अपन अपने कारोबारी दायरे को बढ़ाकर उसमें ईंधन और प्राकृतिक गैस के विपणन को भी शामिल करने पर काम कर रही है।

गुप्ता ने निवेशकों से वार्ता के दौरान कहा, ‘‘हमारे पास सभी विकल्प खुले हैं - आईपीपीएल नए खुदरा आउटलेट स्थापित कर सकती है, वह (राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित पेट्रोल पंपों पर) रास्ते के किनारे सुविधाएं स्थापित कर सकती है और हम अपने कुछ मौजूदा खुदरा पंपों संयुक्त उद्यम को बेचकर मौद्रिकरण भी कर सकते हैं।’’

आईपीपीएल ऐसे पेट्रोल पंप स्थापित कर सकता है जो न केवल पेट्रोल और डीजल बेचेंगे, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग पॉइंट के साथ ही सीएनजी, एलपीजी और एलएनजी डिस्पेंसिंग स्टेशन भी होंगे।

गुप्ता ने कहा कि ईंधन विपणन व्यवसाय खुल रहा है, जिसके लिए संचालन में तेजी की जरूरत है।

यह पूछे जाने पर कि क्या आईपीपीएल के खुदरा कारोबार से आईओसी के कारोबार पर असर नहीं पड़ेगा, उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा मांग बढ़ रही है और इसमें सभी कंपनियों के लिए जगह होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान