जरुरी जानकारी | आईओसी, एचपीसीएल को मिले अंतरिम चेयरमैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बुधवार को शीर्ष पेट्रोलियम कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किए। दोनों कंपनियों के पूर्णकालिक प्रमुखों की नियुक्ति का काम प्रगति पर है।

नयी दिल्ली, 28 अगस्त सरकार ने बुधवार को शीर्ष पेट्रोलियम कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किए। दोनों कंपनियों के पूर्णकालिक प्रमुखों की नियुक्ति का काम प्रगति पर है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने आदेश में कहा कि आईओसी के निदेशक (विपणन) सतीश कुमार वदुगुरी को एक सितंबर से तीन महीने के लिए कंपनी का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

उन्होंने श्रीकांत माधव वैद्य का स्थान लिया है, जो अगस्त के अंत तक बढ़ाया गया अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

मंत्रालय ने एक अन्य आदेश में एचपीसीएल के निदेशक (वित्त) रजनीश नारंग को तीन महीने के लिए कंपनी का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल एक सितंबर से शुरू होगा।

नारंग पुष्प कुमार जोशी का स्थान लेंगे, जो 31 अगस्त को 60 साल की आयु के होते ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

सरकारी इकाइयों के प्रमुखों की नियुक्ति करने वाली पीईएसबी को कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण तीन सदस्यीय खोज-सह-चयन समिति आईओसी और एचपीसीएल के प्रमुखों की तलाश कर रही हैं।

समिति ने 11 अगस्त को करीब एक दर्जन उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया था। इसमें संदीप गुप्ता का नाम उभरकर सामने आया था, जो पहले आईओसी में निदेशक (वित्त) थे और अब गेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हैं। अब उनके नाम पर मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति विचार कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू